उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर विवाह बैकेट मैरिज हॉल में खाना बनाते समय खौलते तेल से भरी कढ़ाई पलट गई। जिससे खाना बना रहा कारीगर झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके साथीयो को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी स्व. कल्लु प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र बृजेश जो शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता है।

बीती रात वह थाना क्षेत्र में स्थित विवाह बैकेट मैरेज हॉल में एक शादी समारोह में खाना बना रहा था। तभी खौलते तेल से भरी कढ़ाई उसके ऊपर पलट गई। जिससे खाना बना रहा ब्रजेश झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके साथी कारीगरों को हुई तो उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
