उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवली क्षेत्र में चोरी कर एक बकरा चार बकरी चुराकर ईको गाड़ी पर लादकर ले जाते समय गाड़ी का एक पहिया नाली में फस गया। गाड़ी की तेज आवाज सुनकर रात में सो रहे ग्रामीण जाग गए ग्रामीणों को आता देख चोर पांच मवेशी गाड़ी समेत छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बकरा चार बकरी समेत चार पहिया वाहन को अपने साथ कोतवाली ले गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार व गुरुवार की मध्य रात कहीं से एक बकरा तथा चार बकरी चोरी कर चार पहिया वाहन द्वारा ले जाया जा रहा था। तभी जाफराबाद गांव में चार पहिया वाहन का एक पहिया नाली में घुस गया। काफी प्रयास के बाद गाड़ी नहीं निकल पा रही थी। ग्रामीणों ने गाड़ी की तेज आवाज सुनी तो जाग पड़े। ग्रामीणों को देखकर चोर गाड़ी तथा एक बकरा व चार बकरी छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंची और बकरा तथा बकरी समेत गाड़ी को लेकर कोतवाली पहुंचे। जिस स्थान पर बकरा बकरी लदा चार पहिया वाहन नाली में फंसा था उसी स्थान पर भारी भीड़ लगी रही। लोगों में चर्चा रही कि आसपास के कई स्थानों पर पिछले कई दिनों से बकरा तथा बकरी चोरी होने की घटनाएं हो रही है। लोगों ने अनुमान लगाया कि चोर कहीं से बकरा तथा बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। लेकिन गाड़ी का पहिया नाली में फस जाने से चोर बकरा बकरी समेत गाड़ी छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी के अंदर चाकू भी मिली है। ग्रामीणों का कयास है कि चाकू के द्वारा बकरा बकरी के रस्सी काटकर चोर चोरी कर ले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बकरा तथा बकरी के मुंह में टेप जैसा कुछ चिपका हुआ था जिससे बकरा बकरी आवाज ना कर सके। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share