उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर उल्टे साइड से आ रही पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर मजरे असई का पुरवा गाँव निवासी राम सुमेर अपने परिवार के साथ थरियांव थाना क्षेत्र मलांव गांव अपनी ससुराल जा रहा था। बेटा अमरेंद्र बाइक चला रहा था बाइक में सवार राम सुमेर, 18 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी, 6 वर्षीय नाती प्रतीक पुत्र प्रवीण कुमार सवार थे। और जैसे ही थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सीतापुर गांव के पास पहुंचें। सामने से उल्टे साइड तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर लगते ही सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना फोन सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी राम सिंह व पायलेट राजू ने घयलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान प्रतीक कुमार पुत्र प्रवीण कुमार की मौत हो गई। बाकी सभी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहाँ एक लोग की मौत हो गई है।सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
