उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त रु0 900 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार, योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से रिमोट का बटन दबाकर किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी/गांधी सभागार में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू, असोथर , प्रभारी अधिकारी डूडा एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से जनपद फतेहपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, महराजगंज, देवरिया, सहारनपुर के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया, लाभार्थियों ने अपनी जुबानी में अपनी बातें साझा की। जनपद के नगर पंचायत खखरेरू की माया देवी से मुख्यमंत्री ने वर्चुअली बात कर उनके जीवन के रहन–सहन और आय के श्रोतों, योजनाओं से लाभ आदि के बारे में जानकारी की,जिस पर माया देवी ने अपनी जुबानी में अपनी बातें साझा की और आवास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। जनपद स्तर में कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जहानाबाद, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरू, असोथर द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदेश में को 90 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के प्रथम किस्त रु0 एक–एक लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अंतरण की गई।

जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के 523 लाभार्थियों(नगर पालिका परिषद सदर –16, नगर पालिका परिषद बिन्दकी–69, नगर पंचायत असोथर–03, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद–01, नगर पंचायत खागा–294, नगर पंचायत खखरेरू –04, नगर पंचायत कारीकान धाता–135, नगर पंचायत हथगाम–01) के खाते में एक–एक लाख रुपए की राशि अंतरण की गई। कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्रमाण पत्र का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी द्वारा किया गया। विधायक जहानाबाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को हार्दिक बधाई व आगामी नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान के साथ बिना भेदभाव के पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। योजनाओं का लाभ धरातल में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है, हमारी डबल इंजन की सरकार में दलित, वंचितों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है, जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान होगा तो देश को विकसित राष्ट्र बनाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा अब आवास मिल गया है, अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाए, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही विकास संभव है और हमारी सरकार निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान कर रही है, बच्चों को शिक्षित बनाए और आगे बढ़े।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

