उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोमवार को सिविल बार हाल में व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्वसमाज अधिवक्ता संगठन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में अधिवक्ताओं ने संगठन के विभिन्न पदों के लिए सर्वसम्मति से प्रत्याशियों की घोषणा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष पद के लिए बाबू सिंह यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत वर्मा एडवोकेट, महामंत्री पद के लिए मोहम्मद शाहजहां एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार पासवान एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार एडवोकेट और देवनारायण तिवारी एडवोकेट के नाम भी सर्वसम्मति से घोषित किए गए। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने घोषित प्रत्याशियों को समर्थन देते हुए आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा और मत देकर भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा। बैठक में प्रमोद उपाध्याय, वसीम अंसारी, वी.डी. मौर्या, जगनायक सिंह यादव, श्याम बाबू गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सुरेश सिंह यादव, आर.डी. उत्तम, विनोद कुमार यादव, इन्द्रपाल सिंह, बाबूलाल करुणाकर, गुरु प्रसाद, बृजेश चंद्र बाजपेई, राजकुमार लोधी, वीरेन्द्र पाल, आर.डी. त्रिवेदी, ओम प्रकाश गौतम, रंजीत कुमार मौर्य, राजा रंजीत सिंह, शैलेन्द्र पटेल सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

