उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सोनारी गांव में किशोरी ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी स्वर्गीय कमल सिंह की 12 वर्षीय पुत्री नेहा देवी ने घर के अंदर सन्दिग्ध में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब नेहा देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!