उत्तकर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव के समीप स्थित बाग में बृद्ध ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव निवासी कल्लू पासवान का 60 वर्षीय पुत्र बंतलाल गांव के समीप स्थित बाग में सुबह संदिग्ध अवस्था में फांसी के फन्दे से लटका हुआ शव ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!