उत्तर प्रदेश फतेहपुर शनिवार को देर शाम नहर के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पडा होने की जानकारी राहगीरों ने असोथर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के जिले के आलवा महिला का हुलिया थाना और मैसेज को मीडिया ग्रूप से भेजा गया। अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त थरियांव थाना के असोथर रोड स्थित करनपुर गांव के प्रेमा देवी पत्नी ब्रजेश के रूप में मृतिका के मासूम बच्चों द्वारा कर लिया गया।जिसमें पुलिस बहुत जल्द हत्यारो तक पहुँच जायेगी। बच्चों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि पापा दो माह से चंडीगढ़ में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर रहे है। वही बेटे सूरज ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली कमलेश की पत्नी मां को बुलाकर ले गई थी। उसके बाद शाम हो जाने के बाद भी मां घर लौट नहीं आई है। और वह महिला मेरी माँ को अपने साथ लेकर नहीं है। और वह महिला अकेले अपने घर आ गई थी। आज सुबह जानकारी मिली कि मां का शव नहर किनारे मिला है। जानकारी के अनुसार महिला का पति चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। और महिला का एक बेटा सूरज 13 साल और एक बेटी पारुल 7 साल की है। गांव के रहने वाले पड़ोसी कमलेश और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। पुलिस और एसओजी घटना के खुलासा के लिए लगी है सीओ थरियांव वीर सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By