उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के घुरी गांव के समीप निर्माण धीन रोड बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैदपुर ओनहा गांव निवासी देशराज का 45 वर्षीय पुत्र अरविंद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के घुरी गांव के समीप पहुंची तभी वहॉँ निर्माण धीन रोड की गिट्टी पर बाइक फिसल कर गिर गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By