G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा नगर पचायत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल का 22 वां जिला सम्मेलन खागा नगर के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। जिसमें कामरेड राम प्रकाश को जिला सचिव चुना गया।इसके साथ कामरेड पूरन लाल तथा कामरेड रामकृष्ण हेगड़े को सह सचिव चुना गया।कामरेड सुमन सिंह चौहान जिला कोषाध्यक्ष चुने गए। सम्मेलन के पहले भाकपा के साथी पूरे नगर पंचायत परिसर से खागा के अंदर एक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे।पर्यवेक्षक के रूप में कामरेज डॉक्टर रामचंद्र सरस की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न किया गया।सम्मेलन में बोलते हुए रामचंद्र सरस ने देश दुनिया और राज्य की तमाम राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।सम्मेलन को अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता कामरेड नरोत्तम सिंह तथा जिला मंत्री कामरेड जगरूप भार्गव ने अपने वक्तव्य में देश की आर्थिक,सामाजिक,राजनीतिक परिस्थितियों को रखते हुए सम्मेलन को अपना समर्थन दिया। जिला सम्मेलन में 21 सदस्य की जिला काउंसिल में 11 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।एक सदस्य को आमंत्रित सदस्य चुना गया पार्टी।राज्य सम्मेलन के लिए कामरेड राम प्रकाश,कामरेड राम चंद्र,सचिव रहे फूल चंद्र पाल का चयन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड रामसजीवन सिंह, कमला देवी,कामरेड रामचंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।सम्मेलन में पूरे जनपद की ब्रांचों से सत्तर प्रति निधियों ने शिरकत की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share