उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर मनवाँ गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दम्पति सहित तीन लोग घायल हो गए। घयलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गाँव निवासी राम प्रताप तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र अनीश तिवारी अपनी 22 वर्षीय पत्नी अंचल तिवारी और जगदीश की 16 वर्षीय पुत्री आकांक्षा को बाइक पर सवार कर किसी काम से असोथर थाना क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर मनवां गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दम्पति सहित तीनो घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी अरुण कुमार व पायलेट सन्तोष के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!