G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे की पुलिस चौकी के समीप चलती बाइक से गिरकर मां-बेटा दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी 28 वर्षीय पंकज अपनी 22 वर्षीय पत्नी रानी देवी व 2 वर्षीय पुत्र कृष्णा को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए कहीं जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र की शाह पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी बाइक पर गोद मे लेकर पीछे बैठी रानी देवी चलती बाइक से गिर गई।

जिससे पत्नी रानी देवी व पुत्र कृष्णा घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे की 1035 एंबुलेंस के ईएमटी मोहित तिवारी व पायलेट सन्तोष ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share