उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध महिला का शव नहर किनारे बाग में संदिग्ध अवस्था में मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत नहर के किनारे पहरवापुर गांव के समीप कोरसम गांव निवासी हरिनाम सिंह के बंदरहा बाग में मंगलवार को दिन में करीब 1:00 बजे संदिग्ध अवस्था में वृद्ध महिला भोला देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश निवासी पहरवापुर थाना कल्याणपुर का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली बिंदकी से उप निरीक्षक यश करण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस मामले में मृतक महिला भोला देवी के पुत्र राकेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी मां मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे घर से निकली थी इसके बाद वापस नहीं पहुंची थी। गांव के लोगों ने जानकारी दी कि उसकी मां बाग में लेटी है। मौके पर देखा तो मां की मौत हो चुकी थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!