उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू कस्बा के एक गेस्ट हाउस में हिन्दू सुरक्षा परिषद बजरंगदल हिन्द की मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में संगठन के क्षेत्र व जिला और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने बजरंगबली की
चित्र पर दीप प्रज्वलित कर चित्र पर पुष्प अर्पित का कार्यक्रम की शुरुआत किया। वहीं क्षेत्रीय पत्रकारों को पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया रवि पांडेय ने बताया कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है जिससे लोग न्याय की उम्मीद लगाए बैठे रहते है पत्रकार हमेशा धूप बारिश ठंड नहीं देखता है और न ही सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई सुरक्षा पत्रकारों की मिलती है इस दौरान योगेश सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या पत्रकार साथी को होती है तो मैं संगठन के साथ सहयोग में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ में सहयोग में रहूंगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय, योगेश सिंह जिला प्रभारी , विकाश मोदी, रामविलास मिश्रा, आशीष शुक्ला , आलोक त्रिपाठी, पुष्कर साहू , कुलदीप तिवारी अंकुर मिश्रा , अरुण कुमार केशकर, दिवाकर सिंह , राममूरत पाल, अभय सिंह, रोनी विश्वकर्मा , शिवम केशरवानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!