उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली में आज आगामी भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा तथा मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा नायब तहसीलदार ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि सभी लोग दोनों ही त्यौहार आपसी भाईचारे से मनाने का काम करें कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी काम ना करें यदि कोई समस्या समझ में आती है तो उसे पुलिस और प्रशासन से अवगत कराने का काम करें समस्या सुलझाने का काम किया जाएगा। नगर के कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम को पीस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने आगामी 27 जून दिन शुक्रवार को बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली ठाकुरद्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा तथा मोहर्रम के त्यौहार को लेकर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही त्यौहार शांत पूर्वक से मनाने का काम किया जाए। कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी कार्य न करें जहां भी कोई समस्या हो उसे अवगत कराने का काम करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार रचना यादव ने कहा कि जिन-जिन रास्तों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकलेगी उन रास्तों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि तात्कालिक समय में यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना आ सके। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा तथा मोहर्रम का जुलूस आसानी से निकल सके। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह, कस्बा इंचार्ज राज नारायण उप निरीक्षक कैलाश राम, उप निरीक्षक यश करण सिंह, उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रविंद्र सोनकर, नगर पालिका के निर्माण विभाग की अवर अभियंता आराधना पटेल, विद्युत विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद आलम के अलावा शहर काजी अब्दुल रजा कादरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह बऊआ , नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, भाजपा नेत्री सोमवती निषाद व स्वाति ओमर, व्यापारी नेता तथा समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, सभासद पप्पू शाह, सभासद आनंद सोनकर, सभासद महेंद्र साहू, सभासद प्रतीक शुक्ला उर्फ विभू शुक्ला, शाहिद के अलावा आशीष साहू गोल्डी तिवारी मनीष तिवारी सौरभ बाजपेई आदर्श सिंह चौहान पूर्व प्रधान आनंद शुक्ला, दीपक कुमार, राजू लाला, राम जी सीसा वाले, अश्वनी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!