G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बारिश के दिनों में सांप बाहर आकर घरों में घुसने लगे हैं। पिछले दो दिनों में चार लोगों को काट लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। ज़हरीले सांप काट लेने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। डॉक्टर ने बारिश के दिनों में सावधानी बरतने की अपील लोगों से की है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना थाना क्षेत्र के नराययनपुर गांव निवासी दिनेश की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी गांव के समीप स्थित खेत में काम कर रही थी तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया।कल्यानपुर थाने के गांव रतन खेड़ा में रहने वाले 15 वर्षीय रिषभ को घर में ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए गोपालगंज अस्पताल ले जाया गया। वही बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव की अनुराधा (28) को घर में सांप ने काट लिया। इसी तरह चांदपुर के गांव भगलापुर का नंदराम रात में छत में सो रहा था तभी सांप ने हाथ में काट लिया। जाफरगंज के दलेलखेड़ा गांव के 11 वर्षीय को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share