G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड पर आरवीएस स्कूल के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया।जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गाँव निवासी रमेश का 35 वर्षीय पुत्र नंरेन्द्र खेत मे धान लगवाने के लिए मजदूर करने बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के बहुआ रॉड पर स्थित आर वी एस स्कूल के समीप पहुंचा। तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो तुरन्त अपनी एम्बुलेन्स के ड्राइवर इद्दु को घटना स्थल पर भेज कर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share