उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकन्दरपुर गांव में शाम को तकरीबन पांच बजे बिना बारिश के तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हाजरा बानो पत्नी अनीश उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई। बता दे की महिला अपने घर की छत पर गेहूं भर रही थी। अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई मौके में मौजूद लोगों ने महिला को नाजुक हालत में आनन फानन निजी साधन द्वारा इलाज के लिए घाटमपुर ले गए जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत होने की सूचना पर महिला के परिजनों को मिली तो घर में मातम सा छा गया और परिजनों में चीख पुकार मच गई। महिला के चार बच्चे है पति मजदूरी कर घर का पालन पोषण करता है। छोटे छोटे बच्चों को रोता बिलखता देख हर किसी की आंखों में आँसू छलक पड़े खबर लिखे जाने तक मृतक महिला का घाटमपुर में ही पोस्टमार्टम चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!