उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया , घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी खगगल का 25 वर्षीय पुत्र राम करन पैदल घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह भवानीपुर गांव के समीप था तभी बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राम करन गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!