उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की असोथर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सम्बंधित 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद साइकिल, एक अदद बैटरी, दो अदद सोलर पैनल,1700/- रुपये नगद सहित चोरी करने के उपकरण व एक अदद मोटर साइकिल आदि बरामद बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.06.2025 को थाना असोथर पुलिस द्वारा स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 128/2025 धारा 305 (a), 331 (4), 62,303 (2), 317 (4) BNS से सम्बन्धित वांछित आरोपी लखन लाल पासवान पुत्र कामता प्रसाद उम्र करीब 18 वर्ष, 2.आशीष पासवान पुत्र झल्लर पासवान उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण किला पर कस्बा व थाना असोथर और मनीष पासवान पुत्र विजय पाल पासवान उम्र करीब 22 वर्ष निवासी छविनाथ नगर कस्बा असोथर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!