उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज लखनऊ बाईपास के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया।जिससे रिक्शे पर सवार युवा घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी सियाराम का 32 वर्षीय पुत्र राम करन ई-रिक्से पर सवार होकर शहर आ रहा था।

जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज बाईपास के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार राम करन घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share