G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पोजेपुर में शुक्रवार की देर शाम कुछ युवकों ने बिजली का फाल्ट ठीक करने गए विद्युत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र का विद्युत कर्मी विद्युत फल ठीक करने को पोजेपुर मोहल्ले गया था। इस दौरान उपरोक्त मोहल्ले के कुछ युवकों ने विद्युत कर्मी से बहस करने लगे वाद विवाद बढ़ता देख आसपास युवकों के कुछ साथी भी मौके पर आ गए और विद्युत कर्मी के साथ मारपीट करने लगें मारपीट देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच पिट रहे विद्युत कर्मी को बचाया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला दारागंज निवासी रईस विद्युत फाल्ट ठीक रहा था।


इस दौरान सनोज सोनकर अपने साथियों के साथ आकर विद्युत कर्मी के साथ मारपीट करने लगा इस संबंध में विद्युत कर्मी पीड़ी -2 प्रवीण कुमार ने बताया थाने में तहरीर दी गई है। थाना जहानाबाद कस्बा इंचार्ज नारद भारती ने बताया मारपीट की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। मारपीट का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है वायरल विडियो पुष्टि नहीं की जा सकती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share