उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के दानवीर भामाशाह की जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस–2025 के अवसर पर लोकभवन लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी, जनपद के व्यापारी बंधुओं ने देखा व सुना एवं मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन का आत्मसात किया। इसी क्रम में उक्त कार्यक्रम के तहत आयोजन विकास भवन सभागार में दानवीर भामाशाह के चित्र पर उक्त जन प्रतिनिधियों/अधिकारियों, व्यापारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में जनपद में सबसे अधिक कर अदा करने वाले पांच व्यापारी बंधुओं यथा–डायमंड स्टील के विनय गुप्ता, आकांक्षा मोंटेक प्रा0लि0 बीरेंद्र सिंह, जे0एस0आर0 इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड विनय गुप्ता, एटीसी शिरीष कुमार गुप्ता, सनरूफ टेक्नो कमर्शियल प्रा0लि0, जैनेन्द्र सिंह को विधायक, जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दानवीर भामाशाह पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय विजेताओं निबंध प्रतियोगिता में रोशनी सिंह प्रथम, श्वेधा पाण्डेय द्वितीय, आशुतोष पांडेय तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में नूर अलम प्रथम, नीतू पाल द्वितीय, जाह्नवी साहू तृतीय को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विधायक बिन्दकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार व्यापारियों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है और उनको आवश्यकताओं के अनुसार वातावरण दे रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी बन्धु प्रदेश की रीढ़ है, व्यापारी जो टैक्स देते है उनकी आवश्यकताओं और जरूरतों की चिंता करते हुए उनका कार्य प्राथमिकता से करना चाहिए। व्यापारी बन्धु जनपद के विकास में बढ़–चढ़ कर हिस्सा ले जिससे जनपद के विकास को अधिक रफ्तार मिल सके। उन्होंने कहा कि विश्वास से ही व्यापार बढ़ता है उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी बंधु इस बात का संकल्प ले कि जनपद को आकांक्षी जनपद से गौरवशाली जनपद बनाने में अपनी महती भूमिका अदा करे। जिलाधिकारी ने व्यापारी बंधुओं को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा दान देना पुण्य का कार्य होता है, इसलिए जनपद के व्यापारी बंधु कर अदा करे, साथ ही उपायुक्त राज्य कर अधिकारी से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही व्यापारियों के हितार्थ योजनाओं का वृहद प्रचार प्रसार करे जिससे व्यापारी बंधु लाभान्वित हो सके। व्यापारी बंधु जनपद के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते है, जिससे कि उनकी स्मृति भी विकास के साथ जुड़ जाएगी। इस अवसर पर उपयुक्त राज्य कर अधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!