उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के चिल्ला घाट के समीप ट्रक ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दिया। जिससे चार वाहन चालक सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार चाँदपुर थाना क्षेत्र के गढ़गौरा गाँव निवासी राम औतार का 40 वर्षीय पुत्र रिंकू अपने चार पहिया वाहन के चालक गाँव निवासी राम प्रकाश के 33 वर्षीय पुत्र पंकज के साथ अपनी 35 वर्षीय पत्नी वंदना देवी और उसकी 11 वर्षीय पुत्री राहत को लेकर चित्रकूट दर्शन कर वापस घर लौट रहा था।

जब उसका वाहन ललौली थाना क्षेत्र के चिल्ला घाट के समीप पहुँचा तभी ट्रक ने पीछे से उसके वाहन को टक्कर मार दिया। जिससे वाहन में सवार वाहन चालक पंकज, वाहन स्वामी रिंकू उसकी पत्नी वंदना और पुत्री राहत सभी लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By