उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के निकारीपुर गाँव निवासी राम पाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र विजय सिंह यादव जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

वह ट्रक पर सवार होकर फतेहपुर जिले से गुज़र रहा था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंचा तभी दूसरी ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें विजय पाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!