G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव इटावा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों कथा वाचकों के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें बताया गया की कथा वाचकों द्वारा अपनी जाति को छुपा कर कथा कहने पर उनकी चोटी व मुंडन व एक महिला द्वारा मूत्र छिड़ककर कथावाचकों को पवित्र किया गया। हम उन सभी लोगों से कहना चाहते हैं कि क्या एक विशेष जाति वर्ग को ही कथावाचक बन सकती है या कथा कह सकती है यह हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा है जैसे ही इसकी जानकारी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा को हुई अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने एक बैठक आहूत की थी जिसको प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई और हमारे प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को हाउस अरेस्ट कर आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। हमारा मकसद सिर्फ घटना की जानकारी लेना व पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बैठक की जानी थी लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा करना बहुत ही निंदनीय है। पुलिस प्रशासन द्वारा 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देना यह कहां का न्याय है। इसकी स्पष्ट जांच होनी चाहिए जो भी इसमें दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाए,दोषियों के साथ हम नहीं हैं लेकिन जो भी निर्दोष है उनको प्रशासन द्वारा छोड़ा जाए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव इटावा सांसद विधायक से मिलकर बात की है यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता तो इसके लिए हम अपनों के सम्मान में उतरेंगे मैदान में प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव ने यह भी कहा कि प्रशासन से हम उम्मीद करते हैं की शांत व्यवस्था बनाए रखेंगे अब किसी भी प्रकार की कोई भी घटना नहीं होगी आने वाले समय में धारा 144 हटाने के बाद एक बैठक आहट करेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share