उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की मलवा थाने की पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुये चार आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17,450/- रुपये, 03 मोबाइल फोन व चोरी की भैस पिकअप सहित बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 1 जुलाई को थाना मलवा पुलिस द्वारा 25 जून को चोरी हुई भैस के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस का खुलासा करते हुये सम्बन्धित आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के समीप निवासी राम सिंह यादव के पुत्र दिनेश यादव उर्फ छोटू, कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गाँव निवासी राजू उर्फ रज्जुली के पुत्र सोहिल, कोतवाली क्षेत्र के मुशेपुर गाँव निवासी राजेश यादव के पुत्र अंकित कुमार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरसी गाँव निवासी प्रेम सागर गोस्वामी के पुत्र कंधई, को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी हुई भैस विक्रय से प्राप्त 17,450/- रुपये, 03 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिकअप वाहन बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!