उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गाँव में बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के जनुसार थाना क्षेत्र के देवमई गाँव निवासी राम आशरे का 33 वर्षीय पुत्र शिव कुमार साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के भैसौली गाँव निवासी कल्लू का पुत्र रैना गाँव निवासी रमजानी के 18 वर्षीय पुत्र तौफीक को बाइक पर सवार किये हुए तेज रफ्तार से आया और शिव कुमार की साइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दिया।
जिससे बाइक पर सवार तौफीक और साइकिल सवार शिव कुमार दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और घायलो को इलाज के लिए देवमई स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन घायलो को अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
