उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा गांव में महिला अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटरौरा गांव निवासी शिव धनी की 60 वर्षीय पत्नी राज रानी अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
