G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गाँव के समीप स्थित खेत मे काम कर रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी जय करन की 40 वर्षीय पत्नी अपने गाँव के समीप स्थित खेत मे काम कर रही थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share