उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पिलखिनी गाँव मे दुर्गा मंदिर चौराहे के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलखिनी गाँव निवासी ओम प्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र विनय बाइक पर सावर होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जैसे ही उसकी बाइक गाँव के बाहर दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंची तभी तेज रफ्तार दूसरी बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!