G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनई गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बृजलाल का 30 वर्षीय पुत्र संजय बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव अपनी ससुराल गया था।

वहां से बीती रात वापस लौटते समय जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के पनई गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share