G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड चन्दीपुर गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के जेनेवा कटरा गांव निवासी राजू निषाद का 25 वर्षीय पुत्र ललित निषाद फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव अपनी ननिहाल आया था।

और अपनी 75 वर्षीय नानी सम्पत देवी पत्नी स्व. मेवा लाल निषाद को बाइक पर सवार कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक थाना क्षेत्र की लखनऊ रोड पर चन्दीपुर गांव के आगे पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार ललित की नानी सम्पत देवी और दूसरी बाइक चालक दोनों घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सम्पत देवी को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दूसरी बाइक चालक को घर जाने की सलाह दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर संपत देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share