उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चकेहड़ी गांव में बाइक सवार अनिश्चित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी अमर सिंह पटेल का 35 वर्षीय पुत्र अमित सिंह पटेल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के चकेहडी गांव पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक अमित सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल ही गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By