G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गाँव के समीप बीती देर शाम डम्फर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे थे। तभी भोर पहर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खटौली गांव निवासी स्व० राम आसरे की 80 वर्षीय पत्नी भूरी गुरूवार की शाम खेत से काम कर पैदल घर वापस आ रही थी। जब वह गांव के पास पहुंची तभी डम्फर ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। जहां आज सुबह भोर पहर लगभग 3 बजे उसकी मौत हों गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share