G-FG6935EM07

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जुकरा गांव के समीप खेत मे काम कर रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरबदपुर गांव निवासी अरिक चन्द्र की 25 वर्षीय पत्नी शिल्पी अपने मायके गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के जुकरा गांव आई हुई थी। मायके वालों के साथ खेत में काम करने चली गई। वही उसको जहरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनो को बताई तो तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुये उसको कानुपर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share