उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के घनशेनपुर गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनशेनपुर गाँव निवासी मन बोधन का 50 वर्षीय पुत्र गोबरधन गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे काम कर रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया।

साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!