उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में सन्दिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी कृष्ण कुमार की 20 वर्षीय पत्नी पूजा देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी स्व. पुससु के पुत्र संजय ने बताया की हमारी बहन मृतिका पूजा देवी की शादी 28 नवंबर 2024 को गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। अचानक उसके द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोई वजह नही है। भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या किए जाने की आशंका ज़ाहिर की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!