G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के कुंदेरामपुर गाँव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जनकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर डॉक्टर ने रेफर कर दिया तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुंदेरामपुर गांव निवासी इन्द्रपाल की 46 वर्षीय पत्नी शकुन्तला ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share