उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिस महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी हिमांशु की 45 वर्षीय पत्नी शशी देवी घर से पैदल किसी काम के लिए निकली थी।

जब वह रोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से शशी देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!