उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक कुत्ते से टकराकर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद कैथ का पुरवा गांव निवासी भइया लाल का 30 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी वाइक कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!