उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गाँव निवासी शिया राम का 30 वर्षीय पुत्र राम मनोहर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक गाँव से बाहर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राम मनोहर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही घायल का इलाज कराने साथ आई उसकी माँ जनक दुलारी ने बताया किसी से टक्कर नही हुई अपने से गिरकर घायल हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share