फतेहपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस थाना पुलिस द्वारा ठगी के शिकार पीड़ितों को 7,16,300/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातें में वापस कराया गया। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ित द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया। आवेदिका सुमन देवी पत्नी संतोष कुमार अध्यक्ष अनमोल महिला संकुल संगठन निवासिनी सरसई बुजुर्ग थाना खागा के संगठन के खाते से कुल 660000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया।

आवेदिका के द्वारा तत्काल एऩसीआरपी पोर्टल व साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 660000 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 660000 /- रूपये आवेदिका के संगठन के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई। आवेदिका सुशीला देवी निवासिनी उदयराजपुर भरसवाँ थाना मलवां के खाते से कुल 22000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदिका के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 22000 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 22000 /- रूपये आवेदिका के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई।

आवेदक विनय सिंह निवासी पुलिस लाइन के खाते से कुल 20000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 20000 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 20000 /- रूपये आवेदक के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई। आवेदक रामभवन मौर्य निवासी हसवां तेलीयानी थाना कोतवाली के संगठन के खाते से कुल 11000/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया था। आवेदक के द्वारा तत्काल एऩसीआरपी पोर्टल व साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 9000 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर धनराशि 9000 /- रूपये आवेदक के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई।

आवेदक रवि कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण नि0 माधोपुर थाना बकेवर जंनपद के खाते से कुल 10350/- रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया। आवेदक के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करायी गयी, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थपित करते हुये ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 5300 /- रूपये को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि 5300 /- रूपये आवेदक के बैंक खाते में सकुशल वापस करा दी गई। साइबर सुरक्षा टिप्स-01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें, 02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें, 03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, 04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें, 05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें, 06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें, 07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें, 08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें, 09. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें, 10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें तथा इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर कॉल करके आनलाइल शिकायत दर्ज कराएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By