G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में किशोर ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन शव लेकर घर चले गये। जानकारी के अनुसार पक्का तालाब मोहल्ला निवासी आलोक के 14 वर्षीय पुत्र आयुष ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लागाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फन्दे पर लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको फाँसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जाँच के।उपरांत किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल में मौजूद मृतक की मां ने बताया कि झूला झूलते समय अचानक रस्सी उसके गले में फंस जाने से हालत बिगड गयी थी। वहीं भाई का कहना है कि साड़ी से फांसी लगाया है। हालाकि परिजन शव लेकर वापस अपने घर चले गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share