उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी चुनकाई का 40 वर्षीय पुत्र मौजी लाल बाइक पर सवार होकर जहानाबाद कस्बे कुछ सामान की खरीदारी करने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब वह कस्बे की बाहर पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मौजीलाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे साथ आई मृतक की माँ राम रति देवी का रोरो कर हाल बेहाल होतो रहा मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी मिथलेश व दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया। साथ आये मृतक के परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!