उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप खेतों में काम कर रही महिला थकान होने पर रोड किनारे पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रही थी। तभी रास्ते से निकले ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी सुभाष की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रही थी।

तभी धूप अधिक होने के चलते वह रोड किनारे पेड़ के नीचे बैठ कर आराम कर रही थी। तभी रोड से निकले ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया जिससे सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको।अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!