G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसकी रास्ते मे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाहपुर गाँव निवासी राजेश कुमार लोधी की पत्नी रेखा देवी ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री रितिका देवी को घरेलू काम करने को लेकर डांट डपट दिया। माँ की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे एम्बुलेंस द्वार अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share