G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जाफरगंज थाना क्षेत्र के मितईपुर मजरे नरैचा गाँव में सुबह घर के अंदर खेल रहे बालक को जहरीले साँप ने काट लिया। इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मितईपुर मजरे नरैचा गांव निवासी संजय का 4 वर्षीय पुत्र शुभम सुबह नौ बजे अपने घर के अंदर खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share