उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के झंगहा थाना अंतर्गत खुरूहुरी (बोहाबार) गांव निवासी शिक्षिका रानी विश्वकर्मा की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, बृजेश गौतम, डीपी यादव, मुन्नी लाल यादव, मंतोष यादव, दूधनाथ केवट और जितेंद्र यादव ने परिवार से मिलकर घटना पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान डीपी यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। 31 अक्टूबर को रानी की हत्या के बाद जिस तरह आरोपी उसके शव को लेकर दिनभर घूमते रहे, उससे अपराधियों में कानून का भय न होने की स्थिति सामने आती है। उन्होंने कहा कि 27 वर्षीय शिक्षिका की हत्या बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। पीड़ित परिवार की मांग थी कि उन्हें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और हत्यारोपी स्कूल प्रबंधक के स्कूल को सील करने की मांग भी रखी गई। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन की ओर से मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

