उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के अंबापुर हथगांव मार्ग पर रजाबाद गांव के समीप संकरी और जर्जर पुलिया वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। बुधवार सुबह मुर्गियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन में लोड अधिक संख्या मुर्गों की जाने चली गई और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया की चौड़ाई काफी कम है और दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग भी नहीं है। इसके पास बना अंधा मोड़ तथा सड़क किनारे खड़े पेड़ और झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में बाधा पैदा करते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक स्कॉर्पियो भी इसी पुलिया से नीचे गिर गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। पुलिया इतनी संकरी है कि दो वाहन एक साथ आसानी से नहीं निकल पाते। रात के समय यहां दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुलिया का चौड़ीकरण कराने के साथ दोनों ओर मजबूत रेलिंग, चेतावनी संकेतक बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं कराया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share